Join Our Group

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिहार बोर्ड मैट्रिक विज्ञान (Class 10 Science) सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर PDF | BSEB Class 10 Science Objective Questions 2026 chapter no : - 1 रासायनिक अभिक्रिया

Short type questions answer :-
लघु उत्तरीय प्रशन उत्तर 



1.रासायनिक अभिक्रिया क्या हैं?

उत्तर:- जब दो या दो से अधिक पदार्थों परस्पर संयोग करके नए पदार्थ का निर्माण करते है जिसका गुण अवयवी पदार्थों के गुण से बिल्कुल भिन्न हो,उसे रसायनिक अभिक्रिया कहते है।
#रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ अभिकारक
कहलाता हैं।
#और,बनने वाले पदार्थ प्रतिफल कहलाता हैं।
    उदहारण:-Cao+co2 →caco3
                  H2+O2→H2o

2. रासायनिक  समीकरण क्या हैं?

उत्तर:- रासायनिक अभिक्रिया को सूत्रों और संकेतों के द्वारा प्रदर्शित करना ही रासायनिक समीकरण कहलाता हैं।
   ( अभिकारक )   Cao+co2 →caco3(प्रतिफल)
   # ये रासायनिक अभिक्रिया का संक्षिप्त रूप हैं।

3. वायु में जलाने से पहले मैग्नेशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता हैं?

उत्तर:-मैग्नीशियम अत्यधिक प्रतिक्रियाशील धातु है जिसे ऑक्सीजन के संपर्क में जलाते है तो सफेद लौ के साथ जलकर सफेद पाउडर का निर्माण करता है जो ऊष्मा और प्रकाश के साथ मिलकर मैग्नीशिया ऑक्साइड बनाता है , सफेद परत को हटाने के लिए ही रेगमाल से रगड़कर साफ करते है ताकि अच्छे से प्रज्वलित हो।

4. निम्नलिखित समीकरणों को संतुलित करे:-

(1) H2+cl2→HCl 
(2)Bacl2+Al2(so4)3→Baso4+Alcl3

5. निम्नलिखित अभिक्रिया को संकेतों और सूत्रों के द्वारा प्रदर्शित करें:-

उत्तर :- (1) जल में बेरियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फेट के विलयन अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड विलयन तथा अघुलनशील बेरियम सल्फेट का विलयन बनाता हैं:
Bacl 2+Na2 so 4→(aq)Nacl+Baso4 (अवक्षेप)
(2)NaoH (aq)+HCl (aq)→Nacl +H2o

6. जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबाया जाता है तो विलियन का रंग क्यों बदल जाता है?

उत्तर:- इस प्रक्रिया में   जब लोहे के कील को कॉपर सल्फेट के विलियन में डालते है ।तब लोहा,कॉपर से अधिक क्रियाशील होने के कारण विस्थापित करके फेरस सल्फेट बनाता है। इसलिए विलियन रंग बदलकर रंगहीन हो जाता है ।

7.द्विविस्थापन अभिक्रिया के एक उदाहरण दीजिए ?

उत्तर: वैसे रसायनिक अभिक्रिया जो अपने अभिकारकों के आयनों (मूलक) के आदान प्रदान से नए यौगिक का निर्माण करता हैं,उसे द्विविस्थापन अभिक्रिया  कहते है।
          उदाहरण:-NaoH (aq)+HCl (aq)→Nacl +H2o
इस समीकरण में सोडियम हाइड्रोक्साइड और हाइड्रो क्लोरिक अम्ल आपस में अभिक्रिया करके नमक और जल बनाते है दोनों प्रतिफल एक दूसरे से आयनों का आदान प्रदान करके बने हैं।

8. निम्न अभिक्रिया में से उपचायित तथा अपचयन पदार्थों की पहचान कीजिए:

उत्तर:- (1)4Na (s)+O2(g)→2Na2o(s) 

         (2)Cuo (s)+H2(g)→cu(s)+H2o(l)

9. संतुलित रसायनिक समीकरण क्या हैं?

उत्तर:- वैसे रसायनिक समीकरण जिसके अभिकारक और प्रतिफल दोनों  तरफ़ के परमाणु  संख्या का मान बराबर होता है,उसे संतुलित रसायनिक समीकरण कहते हैं।

  उदाहरण:- H2+o2 →2H2o 

10.ऊष्माक्षेपी और ऊष्मा शोशी अभिक्रिया क्या हैं? उदाहरण देकर समझाएं।

उत्तर:-  (1)वैसे रासायनिक अभिक्रिया जिसमें प्रतिक्रिया के उपरांत ऊष्मा और प्रकाश उत्सर्जित होता है,ऊष्मा क्षेपी अभिक्रिया कहलाती हैं।
 →इस अभिक्रिया में प्रतिफल या उत्पाद के साथ ऊष्मा निकलती है।  
         उदाहरण:→NH 3+HCl→Nh4cl +ऊष्मा।
                        CH4+2o2 →co 2+2H2o+ऊर्जा।

         (2) वैसे रासायनिक अभिक्रिया जिसमे प्रतिक्रिया के दौरान कुछ मात्रा में ऊष्मा और ऊर्जा का अवशोषण होता है ,ऊष्मा शोषशि अभिक्रिया कहलाती हैं।
  उदाहरण →2Hgo+ऊष्मा →2Hg +O2 

11. श्वसन किस प्रकार ऊष्मा क्षेपी अभिक्रिया है, समझाए?

उत्तर:- श्वसन वैसी अभिक्रिया है जिसमें बाहरी वायुमंडल से ऑक्सीजन ग्रहण करके हमारी कोशिकाएं तक पहुंचाती है, और इसके उपयोग से कोशिकीय ईंधन (ग्लूकोज) का ऑक्सीकरण कई चरणों में महत्वपूर्ण एंजाइम के उपस्थित में होने के उपरांत जैव ऊर्जा (ATP) ka उत्पादन होता है तथा इस क्रिया में उत्पन्न Co 2 को कोशिकाओं के द्वारा बाहर निष्कासित किया जाता है, जिसके कारण श्वसन ऊष्मा क्षेपी अभिक्रिया कहलाती हैं।
        C6H12o6+6O2→6Co 2+6H2 o+ऊर्जा।


12.संयोजन अभिक्रिया, वियोजन अभिक्रिया से किस प्रकार एक दूसरे के विपरीत हैं?

उत्तर:- (1) संयोजन अभिक्रिया:- वैसे रासायनिक अभिक्रिया जिसमे दो या दो से अधिक पदार्थ परस्पर संयोग करके नए पदार्थ का निर्माण करती हैं,उसे संयोजन अभिक्रिया कहलाती हैं।
→इस अभिक्रिया में दो या अधिक अभीकारक एकल उत्पाद का निर्माण करती हैं।
              उदहारण:-            2mg +O2→2mgo ।

(2) वियोजन अभिक्रिया:- वैसे रासायनिक अभिक्रिया जिसमे  एकल अभिकारक का निर्माण करती हैं,उसे वियोजन अभिक्रिया कहलाती हैं।
         उदहारण:- caco 3→cao+co 2

अतः संयोजन अभिक्रिया में दो अभिकारक के संयोजन से एकल उत्पाद का निर्माण होता हैं और उसी के विपरीत  वियोजन अभिक्रिया में एकल अभिकारक टूटकर अलग अलग प्रतिफल का निर्माण करता हैं इसलिए कहते हैं कि संयोजन, वियोजन के विपरीत अभिक्रिया है।

13.विस्थापन और द्विस्तापन अभिक्रिया में क्या अंतर हैं? समीकरण के द्वारा समझाए।
    विस्थापन अभिक्रिया।          
→     वैसी रासायनिक अभिक्रिया 
जिसमें अभिकारक एक दूसरे से अधिक क्रियाशील होने के कारण विस्थापित करके नए पदार्थ का निर्माण करता है ,उसे विस्थापन अभिक्रिया कहते है ।              
                                           
             उदाहरण :-  NaoH +HCl →Mack+H2o
                

    (*) द्विवस्तापनअभिक्रिया :-                           वैसे रसायनिक अभिक्रिया जो अपने अभिकारकों के आयनों (मूलक) के आदान प्रदान से नए यौगिक का निर्माण करता हैं,उसे द्विविस्थापन अभिक्रिया कहते है।
                            
                   उदाहरण:-NaoH (aq)+HCl (aq)→Nacl +H2o। 
                        
                Cuso 4+2NaoH→ cu( oH)2+    Na2so4।
 
14.     अवक्षेपन अभिक्रिया क्या है? उदहारण देकर समझाए।

उत्तर:- वैसे रासायनिक अभिक्रिया जिसमें परस्पर संयोग करके आधुलनशील पदार्थ को अलग कर देती हैं,जो अवक्षेप के रूप में प्राप्त होता है,उसे  अवक्षेपन अभिक्रिया कहते हैं।
  उदहारण:- AgNo 3 +Nacl →Ag cl2+NaNo 3
जिसमें Agcl 2अवक्षेप के रूप में प्राप्त होता है।

15.लोहे की वस्तुओं को हमलोग क्यों पेंट करते हैं?

उत्तर:- लोहे की वस्तुओं को जब ऑक्सीजन के उपस्थित में छोड़ देते हैं तो नमी के कारण अभिक्रिया करके फेरस आक्साइड बनाता हैं जिसके कारण लोहे की वस्तुओं को क्षरण होने लगता है,और जंग लग जाता हैं इसी के कारण हमलोग लोहे कि वस्तुएं को पेंट करते है।

16.उपचयन और अपचयन को परिभाषित करें, ऑक्सीजन के आधार पर।

उत्तर:- (1) उपचयन:- वह रासायनिक प्रक्रिया हैं जिसमें किसी पदार्थ के साथ ऑक्सीजन का जुड़ना और हाइड्रोजन का अलग होता हैं, जिससे उस पदार्थ का ऑक्सीकरण बढ़ जाता हैं,उपचयन कहलाता है।
             उदाहरण:- ऑक्सीजन का जुड़ना:- ( cu + O2 → 2CuO)।
हाइड्रोजन का निकलना:- (C2H6 + O2 → CO2 + H2O)।


      (2) अपचयन:-  वह रासायनिक प्रक्रिया हैं जिसमें किसी पदार्थ के साथ ऑक्सीजन का हटना और हाइड्रोजन का  जुड़ना होता हैं, जिससे उस पदार्थ का ऑक्सीकरण बढ़ जाता हैं,उपचयन कहलाता है।
   उदहारण:- ZnO + CO → Zn + CO2↑
                    Cl2 + H2 → 2HCl. 

17. तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थों को नाइट्रोजन से प्रभावित 
क्यों किया जाता हैं?

उत्तर:जब तेल या वसायुक्त पदार्थ में उपस्थित 
ऑक्सीजन के कारण तेलयुक्त पदार्थ ऑक्सीकृत 
हो जाता है और दुर्गन्ध देने लगता हैं, इसलिए 
नाइट्रोजन से ऐसे पदार्थों को प्रभावित
 किया जाता हैं, क्योंकि नाइट्रोजन एक निष्क्रिय गैस है 
जो किसी भी पदार्थ से क्रिया नहीं करता है ।

18. सिल्वर के शोधन में, सिल्वर नाइट्रेट के 
विलयन से सिल्वर प्राप्त करने के लिए कॉपर
 धातु द्वारा विस्थापन किया जाता हैं।
इस प्रक्रिया के लिए अभिक्रिया लिखिए।

उत्तर:- जब सिल्वर नाइट्रेट के विलियन में कॉपर 
डाला जाता है,तो कॉपर ,सिल्वर से अधिक 
क्रियाशील होने के कारण विस्थापित कर देता है ।

Post a Comment

0 Comments