Join Our Group

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

No title

 3.धातु और अधातु


1.सोडियम को किरोसीन में डूबा के रखा जाता हैं, क्यों?

उत्तर:- सोडियम आवर्त सारणी का अति क्रियाशील या ज्वलनशील धातु है जो कमरे के तापमान पर जल उठता है,और यह पानी से भी तीव्र अभिक्रिया करती है क्योंकि पानी में ऑक्सीजन उपस्थित होता है। इसी कारण सोडियम को किरोसीन तेल में डूबा के रखा जाता है।

2. इन अभिक्रिया के लिए समीकरण लिखिए।

A. भाप के साथ आयरन का

उत्तर:- Fe+H2o →Fe3o4+ H2↑

B. जल के साथ कैल्सियम तथा पोटैशियम का।

उत्तर:- ca/k+H2o→ca(oH)2+H2↑

                       KoH+H2↑

3.ऐसी धातु का उदाहरण दिजिए जो

A. कमरे के ताप पर द्रव होती है?

उत्तर:- पारा।

B. जिसे चाकू से आसानी से काटा जा सकता है?

उत्तर:- सोडियम और पोटैशियम।

C. जो ऊष्मा का सबसे अच्छा चालक हो?

उत्तर:- चांदी।

D. जो ऊष्मा के कुचालक हो?

उत्तर:- सीसा और पारा।

4.तान्यता और आघातवर्दनीय का क्या अर्थ है? समझाइए।

उत्तर:- तन्यता: किसी पदार्थ का वह गुण जिसके कारण उसे पीटकर या ठोककर बिना टूटे हुए हीं अपनी पृष्ठ को पतली पतली चादर में परिवर्तित किया जा सकता है,इसी गुणधर्म को तन्यता कहते है।

आघातवर्दनीय: किसी भी पदार्थ का वह गुण जिसमें उसे बाहरी दबाव के कारण खींचकर पतली पतली तार में परिवर्तित किया जा सकता है,यही गुणधर्म आघातवर्दनीय कहलाता है।

*सर्वाधिक तन्यता और आघातवर्दनीयता सोना धातु में पाया जाता है इसी कारण इसका उपयोग आभूषण बनाने में किया जाता है।

*1g सोना का 2km लंबी तार बनाई जा सकती है।

5.आयनिक योगिकों का गलनाक उच्च होता है, क्यों?

उत्तर:- आयानिक यौगिक में उपस्थित आयन  ऋणायन और धनायन क्रमबद्ध तरीके से पाया जाता है,जिसके कारण आयन दृढ़ क्रिस्टीलिय यौगिक का निर्माण करता है जिसके कारण इसके अवस्था परिवर्तन मेंअधिक ऊष्मा और ऊर्जा की खपत होती है,इसी कारण आयनिक योगिकों का गलनाक उच्च होता है।

 6. निम्न पदों को परिभाषित करें।

(क) खनिज:- पृथ्वी के सतह पर मौजूद प्रकृति अवस्था में धातुओं को खनिज कहते है।

सभी अयस्क खनिज होते है,परंतु सभी खनिज अयस्क नहीं।

(ख)अयस्क:- वह खनिज जिसमें आर्थिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हो और उससे धातु की प्राप्ति हो या जिसमे अधिकता मात्रा में धातु मौजूद होती है,अयस्क होती है।

अयस्क खनिज होते है,परंतु सभी खनिज अयस्क नहीं।

(ग) गैंग:- जब हमलोग प्रकृति से खनिज प्राप्त करते है तो उसमें धातु के साथ साथ उपस्थित अपद्रव्य पदार्थ को,गैंग कहलाता है।

7.दो धातुओं को नाम बताएं जो प्रकृति में मुक्त अवस्था में पाई जाती है?

उत्तर:- सोना और प्लैटिनम।

8. धातुओं के उसके ऑक्साइड प्राप्त करने के लिए किस रासायनिक प्रक्रम का प्रयोग करते है?

उत्तर:- 

9.कौन सी धातु आसानी से सन्क्षारीत नहीं होती है?

उत्तर:- सोना और प्लेटिनम।

10. मिश्र धातु क्या है?

उत्तर:- किसी भी धातु में अन्य धातु या अ धातु को एक निश्चित मात्रा में मिलाने से अपने स्वेच्छा के अनुसार गुणधर्म वाले पदार्थ का प्राप्त करते है, मिश्र धातु कहलाता है।

पीतल→तांबा+जस्ता।

11.लोहे को जंग लगने से बचने के लिए कोई दो तरीके बताएं।

उत्तर:- 1.यशदलेपन विधि।

          2.गैलवेनीकरण।

12.रासायनिक गुणधर्म के आधार पर धातु और अ धातु में अंतर बताएं।

उत्तर:- 

धातु अधातु 
 1.धातु के ऑक्साइड क्षारीय होती है और
उसमें कुछ क्षार भी बनाते है।
 1.
अधातु के ऑक्साइड अम्लीय होते हैं।
2. धातु जल से अभिक्रिया कर हाइड्रोजन गैस मुक्त करती है। 2.अधातु जल से अभिक्रिया नहीं  करती है ।
3. धातुएं सामान्यत: हाइड्रोजन से अभिक्रिया नहीं करती है,परंतु अत्यंत क्रियाशील धातु हाइड्रोजन से अभिक्रिया करती है। 3.अधातु हाइड्रोजन से अभिक्रिया करके सहसंयोजी (स्थाई) बंध हाइड्रोक्साइड  बनाती है।
4. धातुएं क्लोरीन से अभिक्रिया करके धात्विक क्लोराइड बनाती है। 4.अधातु क्लोरीन से अभिक्रिया नहीं करती है।

13. ऑक्सीजन के साथ संयोग करके धातुएं कौन सा ऑक्साइड बनाती है?

उत्तर:- धातुएं ऑक्सीजन से संयोग करके धात्विक ऑक्साइड बनाती है।

  उदाहरण:- 4Na+O 2→2Na2o.

14. गर्म जल का टैंक बनाने में तांबा का प्रयोग होता है परंतु इस्पात का उपयोग क्यों नहीं किया जाता है?

उत्तर:- मुख्य कारण:

(1).क्योंकि तांबा और इस्पात दोनों ही विद्युत् के सुचालक है, परन्तु तांबा अति सुगम सुचालक है जिसके कारण।

(2). तांबा धातु है और इस्पात मिश्रधातु है जो तांबा के अपेक्षा अधिक महंगा है।

(3) इस्पात गर्म जल से अभिक्रिया तुरन्त कर लेती है परंतु तांबा अत्यधिक गर्म जल से भी अभिक्रिया नहीं करती है।

15.सोना, चांदी ,प्लैटिनम का उपयोग आभूषण बनाने में किया जाता है, क्यों?

उत्तर:- .सोना, चांदी ,प्लैटिनम का उपयोग आभूषण बनाने में किया जाता है, क्यूंकि:- 

(1) ये सबसे कम क्रियाशील धातु है,जिसपर अम्ल और क्षार के जलीय विलियन का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है और साथ ही वायु और जल से भी लंबे समय तक अभिक्रिया नहीं करता है ।

(2)ये आघातवर्दनीय और तान्य होता है जिसका संक्षरण n के बराबर होता है,इस कारण भी इसका उपयोग किया जाता है।

(3) शुद्ध सोना  24 कैरेट का होता है जो अत्यंत कोमल और मुलायम होता जिसमें 2% कॉपर या अन्य धातु मिलाया जाता है।

16. सोडियम, पोटैशियम, और लिथियम को तेल में संग्रहीत किया जाता है, क्यों?

उत्तर:- सोडियम, पोटैशियम, और लिथियम तीनों ही अत्यन्त क्रियाशील धातुएं हैं जो ऑक्सीजन के उपस्थित में और कमरे के ताप पर स्वत: जल उठते है और अभिक्रिया कर लेते है जो हानिकारक है जो हमारे दैनिक जीवन में क्षति पहुंचा सकते है,इसी कारण उसे तेल में संग्रहीत किया जाता है।

17. निष्कर्षण प्रक्रम में कार्बोनेट और सल्फाइड अयस्क को ऑक्साइड में बदला जाता है, क्यों?

उत्तर:इस प्रक्रिया का मुख्य अवधारण है कि:- 

 सक्रियता श्रेणी के मध्य में उपस्थित तत्त्व Fe,Zn,Pb,Cu सल्फाइड या कार्बोनेट के रूप में पाई जाती है, जिसके कारण सल्फाइड  व कार्बोनेट के तुलना में ऑक्साइड में परिवर्तन करके तत्व को प्राप्त करना अति सुलभ होती है,इसी कारण ऑक्साइड में बदला जाता है।

 [  सल्फाइड →धातु ऑक्साइड →धातु]

   [ कार्बोनेट →धातु ऑक्साइड →धातु]

18. एल्यूमिनियम अत्यंत अभिक्रिया शील धातु है, फिर भी इसका उपयोग खाना बनाने में किया जाता है क्यों?

उत्तर:- एल्यूमीनियम दृढ़, हल्के और सस्ते धातु है जो ऊष्मा और उर्जा के सुचालक है। एल्यूमीनियम ऑक्सीजन के उपस्थिति में ऑक्साइड (Al 2o3) ka निर्माण करती है, जिसके कारण Al 2o3 की एक परत बन जाती है,जो एल्यूमीनियम को संक्षरित होने से बचाता है,यही कारण है कि एल्यूमीनियम अत्यंत क्रियाशील होने के कारण भी खाना बनाने में इसका उपयोग करते है।

19.उभयधर्मी ऑक्साइड क्या होते है इसका उद्धारण लिखें।

उत्तर:-  वैसा ऑक्साइड जो अम्ल तथा क्षार दोनों से अभिक्रिया करके लवण व जल बनाते है, और दोनों गुण प्रदर्शित करते है, उभयधर्मी ऑक्साइड कहलाते है।

उदाहरण:- Al 2o3 और Zno।


Post a Comment

0 Comments